{"_id":"5a62000c4f1c1bcb268b5420","slug":"amarujala-poll-despite-protests-people-want-to-watch-padmaavat-movie-in-the-cinema-halls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः विरोध के बावजूद भी लोगों में 'पद्मावत' देखने का उत्साह बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः विरोध के बावजूद भी लोगों में 'पद्मावत' देखने का उत्साह बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
पद्मावत
काफी हो हल्ले के बाद आखिरकार 'पद्मावत' पर फैसला आ ही गया। गौरतलब है कि 'पद्मावत' को लेकर उठे बवाल और सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बावजूद भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने वालों, पोस्टर फाड़ने वालों और सिनेमा हॉल में जनता कर्फ्यू लगाने जैसे फरमान जारी करने की बात हो रही है।
विज्ञापन
ऐसा करने करने वालों को शायद सिनेमा की संस्कृति और इतिहास की किस्सागोई को समझने का वक्त नहीं हैं। इस फिल्म को लेकर करणी सेना का कट्टर रवैया बरकरार है। करणी सेना इस फिल्म पर बैन लगाने को लेकर सारे करतूत अपनाने में लगे हुए हैं। जबकि इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद तमाम लोगों को 25 जनवरी का इंतजार है।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'करणी सेना के विरोध के बावजूद क्या आप सिनेमा हॉल में 'पद्मावत' देखने जाएंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 7,844 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 49.03 फीसदी यानि 3,846 पाठकों ने माना कि करणी सेना के विरोध के बावजूद भी लोग सिनेमाघरों में 'पद्मावत' देखने जाएंगे, जबकि 48.02 फीसदी यानि 3,767 पाठकों का मानना है कि करणी सेना के विरोध के कारण वो सिनेमाघरों में 'पद्मावत' देखने नहीं जाएंगे। वहीं, 2.94 फीसदी यानि 231 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।