फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 86 percent of Voters disagree with shashi tharoor's states separate flags statement

अमर उजाला पोल: 86 फीसदी पाठकों ने माना राज्यों के अलग झंडे की मांग गलत

Mon, 24 Jul 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Mon, 24 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: 86 percent of Voters disagree with shashi tharoor's states separate flags statement

कर्नाटक में अलग झंडे के विवाद का मामला आने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के लिए अलग झंडे की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने आगे कहा कि देश में कुल 29 राज्य हैं और सभी राज्य अपना अलग झंडा रख सकते हैं इसके लिए साफ तौर पर नियम हैं। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि एक झंडा राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता है। जब वह राज्य के  कल्चर और वहां की जतना को प्रदर्शित करता हो। उन्होंने इसका विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसको लेकर नियम स्पष्ट होने चाहिए । उन्होंने अपनी बात को जारी रखते आगे कहा कि कुछ खास अवसर पर राष्ट्र का झंडा राज्य के झंडे की जगह नहीं ले सकता है। हालांकि इन दोनों झंडों की लंबाई में फर्क होना चाहिए क्योंकि जब राष्ट्र और राज्य का झंडा किसी मौके पर फहराए जाएं तो राष्ट्र का झंडा बड़ा होना चाहिए।  
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'राज्यों के अलग झंडे पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान से क्या आप सहमत हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 12,053 वोट मिले। इनमें 12.38 फीसदी (1492 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 85.72 फीसदी (10332 वोट) पाठकों ने माना कि वह थरूर के बयान से सहमति नहीं रखते। वहीं 1.9 फीसदी (229 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed