{"_id":"58e4ea2a4f1c1b3c5e5b4aa4","slug":"amarujala-poll-70-64-people-think-farmers-situation-will-improve-after-loan-waiver-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 70.64 फीसदी लोगों ने माना कर्ज माफी से सुधरेगी यूपी के किसानों की हालत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 70.64 फीसदी लोगों ने माना कर्ज माफी से सुधरेगी यूपी के किसानों की हालत
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
Updated Wed, 05 Apr 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के 86.88 लाख लघु व सीमांत किसानों को रामनवमी के मौके पर एक लाख रुपये तक के कर्जमाफी का बड़ा तोहफा दिया है। पहली ही कैबिनेट की बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों के फसली ऋण की माफी को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
31 मार्च 2016 तक लिए गए कर्ज में से वित्तीय वर्ष 2016-17 में चुकता की गई रकम को घटाते हुए अधिकतम एक लाख रुपये की सीमा तक कर्ज माफ किया जाएगा।
यूपी में योगी सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक का कर्ज लिए किसानों को कर्ज माफी का ऐलान करने के फैसले को लोगों ने सही कदम बताया है। अमर उजाला द्वारा कराए गए पोल में ज्यादातर पाठकों ने माना कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों की हालत में काफी सुधार होगा। पोल में सवाल किया गया कि क्या कर्ज माफी से यूपी के किसानों की हालत सुधर पाएगी?
विज्ञापन
सवाल के जवाब में बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं हैं। सबसे ज्यादा 70.64 फीसदी (9018) पाठकों ने माना कि योगी सरकार के कर्ज माफी के ऐलान से यूपी के किसानों की हालत में काफी अच्छा सुधार होगा। वहीं 26.43 फीसदी (3374) पाठकों ने कहा कि इस कर्ज माफी से किसी तरह का सुधार किसानों की हालत में नहीं होगा। वहीं, 2.94 फीसदी (375) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 12767 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन