{"_id":"593400884f1c1bcb63bdcada","slug":"amarujala-poll-66-percent-says-captain-will-have-limited-power-in-coach-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः कोच नियुक्ति में कप्तान की भूमिका सीमित होनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः कोच नियुक्ति में कप्तान की भूमिका सीमित होनी चाहिए
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए कोच को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच मामले ने नया तूल पकड़ लिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास टीम के कोच की नियुक्ति पर 'वीटो पावर' है या फिर इस मामले में क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का फैसला ही अंतिम व सर्वमान्य होगा। भारतीय टीम में कप्तान का रोल दमदार रहता है, मगर कोच चयन प्रक्रिया में उसका प्रभाव दिख पाना इस बार संभव होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के पास कोच चुनने की 'वीटो पावर' नहीं है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासन समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने साफ कर दिया है कि सलाहकार समिति अपने विवेक पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट काम ने इस विषय पर पाठकों की राय जानने के लिए पोल किया। हमने पोल में अपने पाठकों से पुछा था कि 'क्या कोच नियुक्ति में कप्तान की भूमिका सीमित करने के बीसीसीआई के रुख का आप समर्थन करते हैं?'
विज्ञापन
हमारे पोल के जवाब में कुल 6913 लोगों ने वोट किया। इसमें 66.17 फीसदी (4574) लोगों ने माना कि कोच नियुक्ति में कप्तान की भूमिका सीमित होनी चाहिए। जबकि 29.81 फीसदी (2061) लोगों ने माना कि कोच नियुक्ति में कप्तान की भूमिका सीमित नहीं होनी चाहिए। वहीं 4.02 फीसदी (278) लोगों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।