फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 55.29 percent Voters Thinks that election commision VVPAT will solve EVM issue

अमर उजाला पोल: 55.29 फीसदी लोगों ने माना चुनाव आयोग के जवाब के बाद हल होगा EVM विवाद

Sat, 13 May 2017 07:58 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 13 May 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: 55.29 percent Voters Thinks that election commision VVPAT will solve EVM issue
अमर उजाला पोल - फोटो : amarujala

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आगामी सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए कराने की बात कही। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने दी। इस मौके पर जैदी ने कहा कि हमारे लिए सभी पार्टियां बराबर है, कोई भी पार्टी खास नहीं है। आने वाले समय में सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। इसके लिए सरकार ने फंड समेत सभी व्यवस्था प्रदान करने का वादा किया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोगी की इस शुरुआत पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि चुनाव आयोग के जवाब के बाद ईवीएम विवाद का पटाक्षेप हो पाएगा?'
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में कुल 8175 लोगों ने वोट किया। इनमें से 55.29 फीसदी(4520 वोट) लोगों ने ईवीएम विवाद का पटाक्षेप होनी की बात मानी। वहीं 38.5 फीसदी (3147 वोट) लोगों का माना है कि चुनाव आयोग के जवाब के बाद भी ईवीएम विवाद नहीं सुलझेगा, जबकि 6.21 फीसदी(508)  पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed