{"_id":"59282d1b4f1c1b4365535c6a","slug":"amarujala-poll-50-percent-of-people-think-that-law-and-order-situation-is-worst-in-yogi-regime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 50 फीसदी ने माना योगी राज में कानून व्यवस्था सपा से बदतर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 50 फीसदी ने माना योगी राज में कानून व्यवस्था सपा से बदतर
amarujala.com, Written By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 26 May 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर से सटे यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा के पास से निकले बुलंदशहर रोड पर एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप और विरोध करने वाले पुरुष सदस्य की हत्या करने के बाद चार बदमाशों ने लूट-पाट करके योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस घटना से पहले सहारनपुर में बवाल और मथुरा में भी संघर्ष हुआ था। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर विपक्ष ने भी योगी सरकार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सहारनपुर में हुए बवाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए पोल किया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी इन आरोपों से सहमत हैं कि योगी राज में कानून व्यवस्था सपा सरकार से भी बदतर है? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
पोल में कुल 16042 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 50.02 फीसदी (8025) पाठक मानतें हैं कि योगी राज में कानून व्यवस्था सपा सरकार से भी बदतर है। वहीं, 45.89 फीसदी (7362) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 4.08 फीसदी (655) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।