फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amartya Sen said People should work together to maintain unity in india

West Bengal: अमर्त्य सेन ने कहा- लोगों को एकता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए

Fri, 01 Jul 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 04:03 AM IST
सार

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुझे किसी चीज से डर लगता है, तो मैं हां कह दूंगा। अब डरने की वजह है। देश की मौजूदा स्थिति डर का कारण बन गई है। 

विज्ञापन
Amartya Sen said People should work together to maintain unity in india
अमर्त्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने भारत की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए गुरुवार को कोलकाता में मौजूद लोगों से कहा कि सबको एकता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आधार पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


साल्ट लेक क्षेत्र में अमर्त्य अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुझे किसी चीज से डर लगता है, तो मैं हां कह दूंगा। अब डरने की वजह है। देश की मौजूदा स्थिति डर का कारण बन गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश एकजुट रहे। मैं ऐसे देश में विभाजन नहीं चाहता जो ऐतिहासिक रूप से उदार था। हमें मिलकर काम करना होगा। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत केवल हिंदुओं या मुसलमानों का नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश की परंपराओं के अनुरूप एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। सेन ने कहा कि भारत केवल हिंदुओं का देश नहीं हो सकता। फिर, अकेले मुसलमान ही भारत नहीं बना सकते। सभी को मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed