फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath shrine board rejects medical reports issued by govt doctors of UP

'मंजूर नहीं यूपी के डाक्टरों की रिपोर्ट, नए सिरे से कराओ मेडिकल'

Sun, 10 Jul 2016 04:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
Amarnath shrine board rejects medical reports issued by govt doctors of UP
अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यूपी के सरकारी अस्पतालों की मेडिकल रिपोर्ट को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। श्राइन बोर्ड ने दो टूक कहा है कि यूपी के सरकारी डाक्टरों की रिपोर्ट उन्हें मंजूर नहीं है, यात्रियों को जममू में नए सिरे से मेडिकल कराना होगा। मुरादाबाद के 45 अमरनाथ यात्रियों को बोर्ड ने नए सिरे से मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने को लेकर यूपी के सरकारी अस्पतालों पर अक्सर उंगलियां उठती रही हैं। लेकिन इस बार अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तो यूपी के सरकारी अस्पतालों की मेडिकल रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। मुरादाबाद से 45 अमरनाथ यात्रियों का जत्था लेकर जम्मू पहुंचे श्री शिव सेवक दिल्ली (रजि.) शाखा मुरादाबाद के जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में जांच के बाद बनवाई गई सभी यात्रियों की मेडिकल रिपोर्ट खारिज कर दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जत्था रवाना होने से पहले सभी अमरनाथ यात्रियों की डाक्टरी मुरादाबाद सरकारी अस्पताल में कराई गई थी। डाक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही यात्री मुरादाबाद से निकले थे। लेकिन श्राइन बोर्ड ने मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने से इंकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि यूपी के सरकारी अस्पतालों की रिपोर्ट पर उसे भरोसा नहीं है। लिहाजा यात्रियों को नए सिरे से अपनी मेडिकल जांचें करानी होंगी। डाक्टर की ओके रिपोर्ट के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में फंस गए हैं हजारो श्रद्धालु

Amarnath shrine board rejects medical reports issued by govt doctors of UP
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala

श्री शिव सेवक दिल्ली (रजि.) शाखा मुरादाबाद के जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने बताया कि वह पांच जुलाई को गरीब रथ से अमरनाथ यात्रियों का जत्था लेकर निकले थे। उनके साथ कुल 45 यात्री हैं। शुक्रवार को वह गाड़ियों से ऊधमपुरा तक पहुंच गए थे लेकिन आर्मी ने आगे जाने से रोक दिया।

करीब डेढ़ सौ गाड़ियों को सुबह से शाम तक काली मंदिर के पास ही रोककर रखा गया। बाद में आर्मी ने अमरनाथ यात्रियों को दो टुकड़ियों में बांटकर वापस कर दिया। कुछ यात्री कटरा तो कुछ जम्मू भेज दिए गए। अजय त्रिवेदी ने बताया कि 30 यात्रियों के साथ वह कटरा में रुके हैं, जहां आर्मी ने एक होटल में उन्हें ठहराया है। इसके अलावा बाकी के 15 लोगों को आर्मी ने जम्मू भेज दिया है।

मुरादाबाद से गए अमरनाथ यात्रियों में मोहित पंत, प्रियंका पंत, ज्योति शर्मा, सचिन गुप्ता, आकाश, निशांत शर्मा, राजू, विशाल, राजीव रस्तोगी, विजय टंडन आदि हैं। अमरनाथ यात्रियों का कहना है कि आर्मी ने पूरे इलाके में कड़ा सुरक्षा घेरा बना रखा है। जम्मू- कश्मीर पुलिस भी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा लेकर गंभीर है। पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। इसके अलावा कई अन्य जगहों से अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे जत्थे को जम्मू में रोक लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed