{"_id":"57c4bcae4f1c1bc6602cbb98","slug":"amar-ujala-scholarship-give-morale-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की छात्रवृत्ति ने दी हौसले को उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला की छात्रवृत्ति ने दी हौसले को उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 30 Aug 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने तवेला गढ़ी गांव के विकास कुमार की जिंदगी बदलकर रख दी। पढ़ने और आगे बढ़ने का हौसला मिला। कक्षा 11 के छात्र ने दोबारा से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। यही नहीं उसने अपने सहपाठियों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
हिंडन नदी के किनारे बसे तवेला गढ़ी गांव निवासी मांगेराम पेशे से मजदूर हैं। परिवार में पत्नी मुनेश देवी के अलावा पांच बेटी और दो बेटे हैं। इसी परिवार के होनहार विकास कुमार को वर्ष 2015 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली थी। नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज तवेला में वर्तमान में कक्षा 11 में पढ़ रहे विकास कुमार का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने उसकी जिंदगी बदलकर रख दी।
विज्ञापन
उसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रवृत्ति मिल जाने के बाद आर्थिक कारणों से उसकी पढ़ाई बाधित नहीं हुई। छात्र ने वर्ष 2016 के लिए भी आवेदन किया है। वह बताता है उसने अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। कक्षा 11 के लगभग सभी बच्चों ने दाहा में कंप्यूटर सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया है। छात्र के माता-पिता का कहना है कि मेधावी बच्चों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का यह बहुत अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन
किसे कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति
कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग कक्षा नौ और 10, जबकि दूसरा वर्ग कक्षा 11 और 12 है। दोनों वर्गों में 18-18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। लेकिन पहले वर्ग के बच्चों को 30 हजार, जबकि दूसरे वर्ग के बच्चों को 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
क्या है पात्रता?
पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक
शिक्षा प्रादेशिक बोर्ड से ही उत्तीर्ण की हुई हो
वार्षिक पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये तक हो
31 अगस्त है अंतिम तिथि
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कंप्यूटर सेंटर से अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।