फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Sarvashreshtra Sarpanch Abhiyan event to be held in Lucknow today news and updates

Sarvashreshtha Sarpanch: अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच समारोह आज, लखनऊ में होगा 50 सरपंचों का सम्मान

Sat, 17 Jun 2023 01:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 17 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

सर्वश्रेष्ठ सरपंच अभियान के पहले चरण में हमने उत्तर प्रदेश के कई गांव और जिलों में इसका प्रचार-प्रसार किया, जिसके बाद हमें उत्तर प्रदेश के कई गांवों से अलग-अलग सरपंचों के आवेदन इस सम्मान को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्राप्त हुए थे।  

विज्ञापन
Amar Ujala Sarvashreshtra Sarpanch Abhiyan event to be held in Lucknow today news and updates
अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच अभियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच सम्मान समारोह का आयोजन आज दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  हजरतगंज में स्थित फॉर्च्यून पार्क बीबीडी होटल में होगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष सिंह पटेल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।  
विज्ञापन


अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के 50 अलग-अलग गांवों से चुने गए सरपंचों को आमंत्रित किया गया है। इनमें वे और उनके सहयोगी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ सरपंच मुहीम के बारे में  
गांव के विकास में दिन-रात कार्यरत सरपंचों के अच्छे कार्यों को सराहना देने और उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें उचित सम्मान दिलाने के दृष्टिकोण से अमर उजाला ने 'सर्वश्रेष्ठ सरपंच' सम्मान नाम से इस अभियान की शुरुआत की। साथ ही इस अभियान में बजाज प्लेटिना 110 ABS ने बतौर प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस अभियान के पहले चरण में हमने उत्तर प्रदेश के कई गांव और जिलों में इसका प्रचार-प्रसार किया, जिसके बाद हमें उत्तर प्रदेश के कई गांवों से अलग-अलग सरपंचों के आवेदन इस सम्मान को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्राप्त हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दूसरे चरण में हमारी संपादकीय टीम ने इन सरपंचों का उनके काम और प्राप्त सही जानकारी के आधार पर उनका चयन किया और उनकी प्रोफाइल को हमारी सवर्श्रेष्ठ सरपंच की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। जहां पर सरपंचों की प्रोफाइल पर लाइव वोटिंग करवाया गया और इस वोटिंग के आधार पर अगले चरण के लिए 50 सरपंचों का चयन किया गया।

50 सरपंचों का वीडियोशूट  
अभियान के अगले चरण में 'अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच एक खोज' के तहत हमारी टीम ने यूपी के 50 गांवों से चुने गए सरपंचों के वीडियो शूट किए थे। इसके बाद इन सभी वीडियो को हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया और इन पर लाइक करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इन वीडियो पर लाइक के लिए सरपंचों को 7 दिन का निश्चित समय दिया गया था। सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले नौ विजेता सरपंचों का चयन हमारी आंतरिक संपादकीय टीम करेगी।


जीतने वाले 9 सरपंचों को मिलेगी बाइक  
इस अभियान के फिनाले इवेंट के दौरान सबसे अधिक लाइक्स पाने वाले सरपंचों को विजेता घोषित किया जाएगा और जीतने वाले प्रत्येक सरपंचों को बजाजा प्लेटिना 110 ABS मुख्य पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed