फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala prime time news roundup 30 March 2016

न्यूज राउंडअपः उत्तराखंड में राजनीतिक संकट, मोदी की ब्रसेल्स यात्रा और कुछ बड़ी खबरें

Wed, 30 Mar 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala prime time news roundup 30 March 2016

नैनीताल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश पर डबल बेंच ने रोक लगा दी है। डबल बेंच के इस फैसले के बाद अब हरीश रावत उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। इस मामले में अंतिम सुनवाई आगामी छह अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 31 मार्च को विधानसभा में बहुमत साबित ‌करने के आदेश दिए थे। लेकिन बुधवार को आए डबल बेंच के इस फैसले के बाद हरीश रावत को झटका लगा है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रपति शासन के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कोर्ट की डबल बेंच में याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान लंच से पहले अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने राष्ट्रपति शासन तक विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। जिसके बाद न्यायालय ने मामले में आगे की सुनवाई लंच के बाद करने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के बाद मामले की सुनवाई जस्टिस बीके बिष्ट और एएम जोजफ के सामने पूर्ववत जारी रही। जिसके बाद डबल बेंच ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी। अंतिम सुनवाई आगामी छह अप्रैल को होगी।

ब्रसेल्स पहुंचे पीएम मोदी

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
Narendra modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव ब्रसेल्स पहुंच गए जहां उन्होंने बीते दिनों हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।इससे पहले भारतीय समयानुसार सुबह 8.56 पर पीएम मोदी ब्रसेल्स पहुंच गए।

इस दौरान एयरपोर्ट पर मोदी - मोदी के नारे भी लगे।ब्रसेल्स पहुंचने के बाद पीएम मोदी यूरोपीय संसद और बेल्जियम के संसद सदस्यों से भी मिले।आज ही पीएम मोदी 13 वे इंडिया-ईयू समिट में भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक से पहले इटली ने कहा है कि भारत उनके दो इटैलियन मरीन जवानों को रिहा करे जिन पर मछुवारों को मारने का आरोप है। गौरतलब है कि भारत यूरोप के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाना चाहता है। इस समिट में इस पर भी बात होगी। विश्व व्यापार में यूरोपियन यूनियन का 16 प्रतिशत हिस्सा है।

सेमीफाइनल मैच से युवराज सिंह हुए बाहर

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
yuvraj singh - फोटो : reuters

टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को जबरदस्त झटका लगा है। जिसका नुकसान टीम इंडिया को अगले मैचों में उठाना पड़ सकता है। दरअसल यह बड़ा झटका टीम इंडिया को युवराज सिंह के तौर पर लगा है।

युवराज सिंह सेमीफाइनल मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। उनकी जगह मनीष पांडे को शामिल किया गया है। युवराज सिंह को टखने में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि युवराज सिंह मोहाली में हुए मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान भी उन्हें दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। इससे पहले टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि युवी मैच से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवी जगह अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे में जगह को लेकर संघर्ष था लेकिन मैनेजमेंट ने मनीष पांडे पर ही भरोसा जताया है।

भारतीय टीम गुरुवार को सेमीफाइनल के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। दोनों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका मुकाबला कोलकाता के ईडन गॉर्डन में पहली सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 7 जवान शहीद

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
नक्सली

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सालियों के हमलें में सीआरपीएफ के सात जवानों के मारे जाने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से मिली जानकारी में यह पता चला कि नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में ब्लॉस्ट कर सीआरपीएफ के वाहन को उड़ा दिया।

बताया जा रहा है कि इस हमले में मारे जाने वाले जवानों की संख्या बढ़ सकती है। एसपी दंतेवाड़ा ने बताया कि सीआरपीएफ की 230 बटालियन के सात जवानों की इसमें मौत हो गई है।  

वहीं दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नक्सली हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी चीज का समाधान नहीं है। ऐसा हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

माल्या ने की सितंबर तक 4000 करोड़ लौटाने की पेशकश

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
vijay mallya

उद्योगपति विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 4000 करोड़ रुपए का कर्ज इस साल सितंबर तक लौटाने की पेशकश की है। पीटीआई के अनुसार सीलबंद लिफाफे में ऐसी पेशकश की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के ख‌िलाफ केस करने वाले 17 बैंको के समूह को एक हफ़्ते के अंदर अपना जवाब देने को कहा है। माल्या पर बैंको का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज़ है।

जब ये मामला भड़का तो अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं। बैंकों ने माल्या का पासपोर्ट जब्त करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी।

माल्या ने ट्वीट कर कहा था, “मैं अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हूं। मैं भारत आता-जाता रहता हूं। मैं भारत से भागा नहीं हूं और न ही मैं भगोड़ा हूं।”

बैंकों ने कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल में कर्ज़ नहीं चुकाने को लेकर माल्या के ख‌िलाफ कार्रवाई की अपील की थी। जिसके बाद अमरीकी कंपनी डियाजिओ से मिले 7।5 करोड़ डॉलर यानी करीब 504 करोड़ रुपए निकालने पर रोक लग गई थी।

शनि शिंगणापुर मंदिर पर कोर्ट ने मांगा महाराष्ट्र सरकार से जवाब

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
कोर्ट - फोटो : demo

महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक मामले में हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं।

यहां तक कि कोर्ट ने कहा कि जब पुरुष मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं मंदिर में जा सकती हैं। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर मं महिलाओं के प्रवेश पर रोक के मामले में कोर्ट आगामी 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पूरे मामले में सरकार से दो दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

बता दें कि शनि सिंगनापुर मंदिर प्रबंधन ने कुछ दिन पहले मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। जिसका जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। महिला संगठन भूमाता बिग्रेड ने मंदिर प्रबंधन के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है, मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

कई महिला संगठन इसका समर्थन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल शिवसेना ने भी मंदिर प्रबंधन के आदेश का समर्थन में है।

आकाश नहीं, अब भारतीय सेना को भा रही इजरायली मिसाइलें

amar ujala prime time news roundup 30 March 2016
आकाश मिसाइल 2

भारतीय सेना, सतह से हवा में मार करने वाली इजरायली मिसाइलों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रहा है। सेना के मुताबिक ये मिसाइलें त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम हैं। इनके जरिए दुश्मनों के फाइटर्स, हेलीकॉप्टर और ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है।

इससे पहले आकाश मिसाइलें भारतीय सेना की पहली पसंद हुआ करती थी। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय सेना की निगाहें अब इजरायली मिसाइलों पर टिक गई हैं।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सेना की ओर से साफ किया गया है कि अब आकाश रेजीमेंट्स की और जरूरत नहीं है। 14,180 करोड़ के पहले दो ऑर्डर आ चुके हैं, इसमें 6 फायरिंग बैटरी और सैकड़ों मिसाइलें शामिल हो गई हैं।

सेना के इस कदम के बाद कहीं न कहीं ये 'मेक इन इंडिया' योजना को झटका है, खास तौर से भारतीय नौसेना ने अपनी मिसाइल जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्रांस का रुख किया है। आकाश मिसाइल की जगह नौसेना ने इन मिसाइलों की तैनाती पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed