फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think karni sena is wrong to oppose on Padmavati film

अमर उजाला पोल: लोगों की राय, पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध सही नहीं 

Thu, 25 Jan 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think karni sena is wrong to oppose on Padmavati film
अमर उजाला ऑनलाइन पोल

पद्मावत फिल्म पर पिछले तीन महीनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म का शुरुआती नाम 'पद्मावती' को बदलकर पद्मावत कर दिया और देशभर में एक साथ 25 जनवरी को फिल्म को रिलीज करने का आदेश दे चुका है। लेकिन इसके बावजूद करनी सेना के लोग फिल्म को न रिलीज करने के लिए लगातार हंगामा मचाए हुए है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार (24 जनवरी) को देर शाम गुरुग्राम में कुछ अराजक लोगों ने एक स्कूल बस में पथराव और तोड़फोड़ की थी, जिसमें दो बच्चे घायल भी हुए थे। हालांकि गुरुवार को 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पूरे देश में ‌न‌िंदा होने के बाद करणी सेना ने इस हमले से खुद को अलग करते हुए कहा है क‌ि यह उनके कार्यकर्ताओं ने नहीं क‌िया।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध सही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,703 वोट मिले। इनमें 59.3 फीसदी (2,196 वोट) पाठकों ने असहमति जताते हुए माना कि पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध सही नहीं है, जबकि 40.7 फीसदी (1,507 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में सहमति जताते हुए कहा कि पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध सही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed