{"_id":"5842b0ef4f1c1b2616de7328","slug":"amar-ujala-poll-use-of-prime-minister-image-for-private-companies-ad-should-be-prohibited","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 78 फीसदी ने माना निजी कंपनी के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर न हो इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 78 फीसदी ने माना निजी कंपनी के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर न हो इस्तेमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों देश के कई समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ठ पर जियो का विज्ञापन था। जियो के इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रयोग किया गया था। इस पर संसद में सपा सांसद ने सवाल किया था कि क्या पीएम की तस्वीर विज्ञापन में छापने के लिए पीएमओ से इजाजत ली गई थी। इस पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखित में जवाब दिया कि पीएम की तस्वीर विज्ञापन में इस्तेमाल करने के लिए पीएमओ से इजाजत नहीं ली गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि इस बात की जानकारी सरकार को थी।
अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर पाठकों से रायशुमारी की। अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि क्या पीएम को अपनी तस्वीर किसी मोबाइल कंपनी के विज्ञापन में प्रयोग होने देना चाहिए? इस पोल में कुल 7,219 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 78.67 फीसदी (5,679 पाठकों) ने कहा कि किसी निजी कंपनी के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
18.76 फीसदी (1354 पाठकों) ने कहा कि निजी कंपनीयों के विज्ञापन में भी पीएम के तस्वीर का इस्तेमाल होना चाहिए। वहीं, पोल में शामिल 2.58 फीसदी (186 पाठकों) ने कहा कि वो इस मामले में कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।