{"_id":"5aa922084f1c1ba8768b56bd","slug":"amar-ujala-poll-state-governments-are-to-be-failure-to-proving-tackle-the-naxal-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नक्सल समस्या से निपटने में राज्य सरकारें नाकाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नक्सल समस्या से निपटने में राज्य सरकारें नाकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के कुछ वर्षों में नक्सली हिंसा की समस्या अधिक गंभीर तरीके से उभरी है और यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर रही है। यह समस्या अब इतना गंभीर रूप ले चुकी है कि आए दिन नक्सली हमले में देश के जवानों के शहीद होने की खबरें आती हैं। इसी क्रम में मंगलवार (13 मार्च) को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए। हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि नक्सलियों ने इस घटना को लैंडमाइन के जरिए अंजाम दिया था। इस घटना के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 6 जवान घायल भी हुए हैं। मालूम हो कि इस हमले के एक दिन पहले यानी सोमवार को ही राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सल प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल से दौरा किया था।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या नक्सल समस्या से निपटने में राज्य सरकारें नाकाम साबित हो रही हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 2,518 वोट मिले। इनमें 88.96 फीसदी (2,240 वोट) पाठकों ने माना कि नक्सल समस्या से निपटने में राज्य सरकारें नाकाम साबित हो रही हैं, जबकि 11.04 फीसदी (278 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि नक्सल समस्या से निपटने में राज्य सरकारें नाकाम साबित नहीं हो रही हैं।