{"_id":"589b04914f1c1b865237a28d","slug":"amar-ujala-poll-shiv-sena-can-not-hurt-pm-modi-if-they-make-hardik-as-cm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: हार्दिक को शामिल करके भी मोदी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: हार्दिक को शामिल करके भी मोदी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी शिवसेना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच छिड़ी बहस अब सामने दिखने लगी है। शिवसेना की ओर से पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को गुजरात विधानसभा का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इसका ऐलान खुद शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने किया है।
विज्ञापन
बता दें कि विरोध-प्रदर्शन की वजह से कई महीनों तक जेल में रहने वाले हार्दिक भाजपा के लिए एक समस्या बन चुके हैं। ऐसे में उनका शिवसेना के साथ मिल जाने की वजह से यह एक बड़ा राजनीतिक मामला बन गया है। हार्दिक के शिवसेना में शामिल होने पर अमर उजाला ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा कि शिवसेना, हार्दिक पटेल को आगे करके क्या मोदी को नुकसान पहुंचा पाएगी?
विज्ञापन
पोल में कुल 10,323 फीसदी पाठकों ने अपनी राय रखी। सबसे अधिक 57.84 फीसदी (5,971) पाठकों के मुताबिक हार्दिक पटेल को जोड़ लेने के बावजदू भी शिवसेना, मोदी को चुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। 39.87 फीसदी (4,116) पाठकों की नजर में हां इससे मोदी को नुकसान पहुंचेगा। वहीं 2.29 फीसदी (236) पाठकों ने अपने राय देने में समर्थता जताई।
विज्ञापन