{"_id":"598f04654f1c1b3b148b4b40","slug":"amar-ujala-poll-sharad-yadav-will-be-separated-from-bihar-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः नीतीश कुमार से अलग होंगे शरद यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः नीतीश कुमार से अलग होंगे शरद यादव
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार और शरद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन टूटने के बाद से शरद यादव के सुर बागी हो गए हैं। बागी होने के बाद भी शरद यादव को जेडीयू के किसी भी विधायक और सांसद का साथ नहीं मिला है। वो फिलहाल पार्टी के अंदर पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। हालांकि, यादव पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को जेडीयू राज्यसभा में यादव को संसदीय दल के नेता पद से भी हटा दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स में मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शरद यादव अपने फैसले लेने के लिए आजाद हैं। वहीं, शरद यादव पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया है वह सभी की सहमति से किया है। गौरतलब है कि जदयू ने एक दिन पहले एक और बागी सांसद अली अनवर को संसदीय दल से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और शरद यादव अब ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह पाएंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 12,862 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 82.42 फीसदी यानि 10,601 पाठकों ने माना कि नीतीश कुमार और शरद यादव ज्यादा दिनों तक एक साथ नहीं रह पाएंगे। जबकि मात्र 12.76 फीसदी यानि 1,641 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.82 फीसदी यानि 620 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।