फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala poll: penalty by the banks on not keeping the minimum amount is not correct

अमर उजाला पोल: बैंकों द्वारा खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर लगाया जाने वाला जुर्माना सही नहीं

Mon, 06 Aug 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala poll: penalty by the banks on not keeping the minimum amount is not correct

अगर आपके बैंक अकाउंट से अक्सर बैलेंस कम बताकर बैंक ने पैसे काट लिए हैं तो समझ लीजीए कि आप के पैसे बैंक को मालामाल कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों और निजी क्षेत्र के तीन प्रमुख बैंकों ने बीते वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान खाते में न्यूनतम राशि नहीं रख पाने को लेकर उपभोक्ताओं से 5,000 करोड़ रुपये वसूले हैं। बैंकिंग आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

विज्ञापन


इस मामले में जुर्माना वसूलने में भारतीय स्टेट बैंक शीर्ष रहा है। इसने कुल 24 बैंकों द्वारा वसूले सम्मिलित 4,989.55 करोड़ रुपये जुर्माने का लगभग आधा 2,433.87 करोड़ रुपये वसूले हैं। उल्लेखनीय है कि एसबीआई को बीते वित्त वर्ष में 6,547 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। यदि बैंक को यह अतिरिक्त आय नहीं होती, तो उसका नुकसान और ऊंचा रहता। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या बैंकों द्वारा खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर लगाया जाने वाला जुर्माना सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4000 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 30 फीसदी (1200 वोट) पाठकों ने माना कि बैंकों द्वारा खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर लगाया जाने वाला जुर्माना सही है। जबकि 70 फीसदी (2800 वोट) पाठकों ने माना कि बैंकों द्वारा खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर लगाया जाने वाला जुर्माना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed