फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: panneerselvam should be make cm of tamilnadu

अमर उजाला पोल: तमिलनाडु के सीएम पद के लिए 71.15% की पसंद पन्नीरसेल्वम

Mon, 13 Feb 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: panneerselvam should be make cm of tamilnadu

तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर शशिकला के समर्थक लगातार पन्नीरसेल्वम का विरोध कर रहे हैं, दूसरी ओर अन्नाद्रमुक के कुछ और सांसद और बडे़ नेता शशिकला का साथ छोड़ गए। ऐसा होने के बाद पार्टी की महासचिव वीके शशिकला को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


वेल्लोर से सेंगुत्तुवन, तूतीकोरिन के जयसिंह और पेरांबलुर के सांसद आरपी मुरुथराजा ने पाला बदल लिया है। तमिलनाडु के केयरटेकर मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के पास अब अन्नाद्रमुक के 50 सांसदों में से 10 का समर्थन है। इनमें 8 सांसद लोकसभा से हैं, जबकि 2 सांसद राज्यसभा से हैं।
विज्ञापन


पार्टी में उठे बवाल के बाद अब राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर नजरें गढ़ी हुई हैं। इसी पर अमर उजाला ने पोल किया। ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा गया कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहिए? पाठकों को पोल में विकल्प देते हुए पूछा गया कि शशिकला को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए या पन्नीरसेल्वम को।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 16,258 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 71.15 फीसदी (11,568) पाठकों ने माना कि पन्नीसेल्वम मुख्यमंत्री बनने के हकदार हैं।  23.32 फीसदी (3,792) पाठकों की नजर में शशिकला को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 5.52 फीसदी (898)पाठकों ने पोल में अपनी असमर्थता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed