{"_id":"5c1908e8bdec22571875b0ee","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-will-take-no-action-against-terrorists-like-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने वाला पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने वाला पाकिस्तान
Tue, 18 Dec 2018 08:19 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में लीक हुए एक वीडियो ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की आतंकवाद से निपटने को लेकर गंभीरता की पोल खोल कर रख दी है। वीडियो में इमरान सरकार के एक मंत्री मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद व उसकी पार्टी को बचाने की बात कह रहे हैं। ऐसा तब हुआ है जब पाक पीएम इमरान खान आतंकवाद से लड़ने की बात कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में पाकिस्तान आतंकवादियों पर लगाम कसेगा या उसके ये दावे सिर्फ हवा-हवाई हैं।
विज्ञापन
इसी को लेकर हमने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान वाकई हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा? इसके जवाब में कुल 3226 वोट पड़े। इनमें से 88.62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा कुछ नहीं करने वाला वहीं, 11.38 प्रतिशत लोगों को अभी भी भरोसा है पाकिस्तान हाफिज जैसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन