{"_id":"59590b644f1c1b3c238b48a7","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-should-be-declare-as-a-terrorism-supported-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश घोषित कर देना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश घोषित कर देना चाहिए
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थक देश घोषित करने की मांग की है। इस मसले पर अमेरिकी सीनेटर टेड पोए ने कहा कि इसकी घोषणा जल्द से जल्द करनी होगी, वर्ना बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रबावी ढ़ंग से मुकाबला करने में नाकाम रहा है। टेड पो ने यह भी कहा कि हमें साफ तौर पर पाकिस्तान से दूरी बना लेनी चाहिए और साथ ही हमारे अत्याधुनिक हथियारों तक उसकी पहुंच से तो वंचित कर ही देना चाहिए।बता दें कि टेड पोए पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस में इसके लिए बिल पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित कर देना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 15,858 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 93.78 फीसदी यानि 14,871 पाठकों ने माना कि पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश मान लेना चाहिए। जबकि मात्र 4.5 फीसदी यानि 714 पाठकों ने उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 1.72 फीसदी यानि 273 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन