{"_id":"5c794730bdec2217fb332acc","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-has-taken-the-international-pressure-of-the-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया अभिनंदन को छोड़ने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया अभिनंदन को छोड़ने का फैसला
Fri, 01 Mar 2019 08:47 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि वे भारत के साथ शांति के लिए पूरी तरह तैयार हैं और चाहते हैं कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल ‘दहशतगर्दी’ के लिए कतई नहीं हो। लेकिन ऐसे कई सवाल हैं जो उन पर भरोसा करने की राह में दीवार बनकर खड़े हैं। पुलवामा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाला पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद वहां कहने को तो वर्ष 2002 से प्रतिबंधित है, लेकिन मामला राम मंदिर निर्माण का हो या दोनों देशों के बीच तनाव का, जैश वर्ष 2014 से लगातार ऑडियो क्लिप जारी कर रहा है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने गुरुवार को अपने पाठकों से सवाल पूछा था, क्या पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया है? इसमें कुल 6517 वोट पड़े। पोल के जवाब में 86.33 फीसदी लोगों ने माना कि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया है, जबकि 13.67 फीसदी लोगों ने कहा कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया नहीं लिया।
विज्ञापन