फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: over delay in release date of film Padmavati will not stop controversy

अमर उजाला पोल: फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज पीछे हटने से खत्म नहीं होगा विवाद

Mon, 20 Nov 2017 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: over delay in release date of film Padmavati will not stop controversy
भारतीय सीनेमा में इन दिनों इतिहास पर आधारित फिल्म 'पद्मावती' की चर्चाएं हैं। कई संगठन इस फिल्म की विरोध कर रहे हैं। ऐसे में 'पद्मावती' के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट टालने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कल्वी का कहना है कि फिल्म की अगली रिलीज डेट पर भी इसका विरोध जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


राजपूत संगठनों की मांगों को समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि विवादित दृश्यों को हटाने के बाद ही फिल्म को यूपी में दिखाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पद्मावती' के मेकर्स की ओर से ये बड़ा फैसला क्यों लिया गया फिलहाल इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन फिल्म पर जारी विवाद इसकी रिलीज डेट टालने की एक बड़ी वजह बन सकती है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' भी अभी तक नहीं देखी है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि पद्मावती की रिलीज पीछे हटने से यह विवाद अब खत्म हो जाएगा? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 8,608 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 21.82 फीसदी (1878 वोट) पाठकों ने माना कि इससे जारी विवाद खत्म हो जाएगा। जबकि 71.45 फीसदी पाठक (6150 वोट) लोगों ने कहा कि इससे विवाद खत्म नहीं होगा। वहीं, 6.74 फीसदी (580 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed