{"_id":"5796f9604f1c1b697d21e82a","slug":"amar-ujala-poll-on-verdict-of-jodhpur-highcourt-on-salman-khan-s-chinkara-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 54% ने माना सलमान के फैसले पर हावी रहा स्टारडम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 54% ने माना सलमान के फैसले पर हावी रहा स्टारडम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला ,नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
sa
सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उन्हें 18 साल पहले काला हिरण शिकार मामले में आरोपों से मुक्त कर दिया। वहीं इस फैसले के बाद राजस्थान सरकार को बड़ा झटका लगा क्योंकि वो हाईकोर्ट इसलिए गई थी ताकि उनकी सजा बढ़ सके।
विज्ञापन
सलमान को मिली रिहाई पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया। पोल में पाठकों से प्रश्न किया गया था कि ' क्या साक्ष्यों के अभाव में ही सलमान खान बरी हुए हैं? ' इस प्रश्न के जवाब के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
पहला विकल्प था ' हां, कोर्ट को साक्ष्य नहीं मिल पाए होंगे ', दूसरा विकल्प था ' सलमान का स्टारडम फैसले पर हावी रहेगा ' तीसरा विकल्प था कि 'कह नहीं सकते क्या हुआ होगा'।
विज्ञापन
पोल 2,315 में पाठकों ने हिस्सा लिया। 943 (40.73%) पाठकों ने माना कि हां, कोर्ट को साक्ष्य नहीं मिल पाए होंगे। साथ ही 1,238 (53.48%) पाठकों ने माना की सलमान का स्टारडम फैसले पर हावी रहेगा। वहीं 13 (5.79%) पाठकों ने माना की कह नहीं सकते क्या हुआ होगा।