फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: No flight list will effect Unruly air passengers

अमर उजाला पोलः पाठकों की राय, नए कानून से फ्लाइट में सफर के दौरान यात्री करेंगे बर्ताव में सुधार

Sat, 09 Sep 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 09 Sep 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: No flight list will effect Unruly air passengers

उड्डयन मंत्रालय ने हवाई सफर के दौरान बदमिजाज यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए 'नो फ्लाई लिस्ट' जारी कर दी। सरकार को यह लिस्ट इसलिए जारी करने पड़ी क्योंकि बीते कुछ समय में हवाई यात्रियों द्वारा अपना रुतबा दिखाने के लिए बदतमीजी से जुड़े कई मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इस नए कानून में तीन स्तर पर बदमिजाज यात्रियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें हवाई जहाज में किसी कर्मचारी या चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार अथवा उपद्रव करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने के लिए यह लिस्ट जारी हुई है।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया था। उस घटना के बाद सभी विमानन कंपनियों ने गायकवाड़ पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सांसद ने माफी भी मांगी थी। उसके बाद विमानन कंपनियों ने उनके ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया था। इसके बाद ही इस बात पर चर्चा हुई थी कि नो फ्लाई लिस्ट बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है नए कानून से फ्लाइट में सफर करने वाले अपने बर्ताव में सुधार करेंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 6248 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 75.51 फीसदी यानि 4718 पाठकों ने माना कि इस कानून से यात्री अपने बर्ताव में सुधार करेंगे। जबकि 19.24 फीसदी यानि 1202 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 5.25 फीसदी यानि 328 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed