{"_id":"5b797be742c792463a2e4621","slug":"amar-ujala-poll-navjot-sidhu-should-not-sit-with-the-president-of-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ नहीं बैठना चाहिए था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ नहीं बैठना चाहिए था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोगों के निशाने पर आ गए हैं। विवाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने के बाद बढ़ा। पूरे घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
17 अगस्त को नवजोत सिद्धू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा में गए थे। यहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है। नवजोत सिद्धू के पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठने से कई तरह के विवादों ने जन्म ले लिया है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठना चाहिए था?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4169 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 28.21 फीसदी (1176 वोट) पाठकों ने माना कि नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठना चाहिए था। जबकि 71.79 फीसदी (2993) पाठकों ने माना कि नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ नहीं बैठना चाहिए था।