फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Leaders should be banned from contesting elections for giving hate speech

अमर उजाला पोल: अभद्र बयान और भाषणबाजी करने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगना चाहिए प्रतिबंध

Tue, 16 Apr 2019 08:00 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 16 Apr 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Leaders should be banned from contesting elections for giving hate speech
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग के रडार पर हैं। पीएम पर पिछले सप्ताह महाराष्ट्र की चुनावी सभा में पहली बार वोट करने वाले युवाओं से पुलवामा और बालकोट के नाम पर वोट करने की अपील पर एससीसी उल्लंघन करने की शिकायत कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने की थी। इस पर आयोग को महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट और भाषण की वीडियों और उसका यथा शब्दांश चुनाव आयोग को भेजा है। इस रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया पीएम के भाषण को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में रखा है। अब इस आधार पर चुनाव आयोग को फैसला करना है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में आयोग राहुल गांधी के राफेल संबंधी बयानों पर भी गंभीर मंत्रणा कर रहा है। राहुल गांधी की शिकायत शनिवार को निर्मला सीतारमण की अगुवायी में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की थी। आयोग से मुलाकात केबाद निर्मला ने आरोप लगाया था कि राहुल गाली गैंग के मुखिया है वह प्रधानमंत्री के खिलाफ  बिना सबूत के झूठा प्रचार करते हैं। इसलिए उन्होंने आयोग से सबसे पुरानी पार्टी के मुखिया के खिलाफ एमसीसी के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया था। आयोग के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक भाजपा की शिकायत पर आयोग गंभीरता के साथ जांच करा रहा है। इस मामले में फाइनल रिपोर्ट आने के बाद आयोग आगे की कार्रवाई करेगा। इसमें राहुल गांधी को नोटिस किया जा सकता है या फिर उनसे जवाबदेही तय करने को कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

 


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अभद्र बयान और भाषणबाजी करने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगना चाहिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5,959 वोट मिले। इनमें 93.81 फीसदी (5,590 वोट) पाठकों ने माना कि अभद्र बयान और भाषणबाजी करने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जबकि 6.19 फीसदी (3,69 वोट) पाठकों ने कहा कि अभद्र बयान और भाषणबाजी करने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed