{"_id":"593aa7a74f1c1b51039c8d94","slug":"amar-ujala-poll-law-and-order-has-out-of-control-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है?
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के दो दिन बाद ही शिवराज सरकार ने मान लिया कि मंदसौर में किसानों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हो गया कि किसानों को छाती और गर्दन में गोली मारी गई थी। शरीर के इन दोनों हिस्सों में गोलियों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि पुलिस की गोली से किसानों की मौत नहीं हुई, लेकिन अगले दो दिन के बाद ही वह अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि उन्होंने प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस फायरिंग से इनकार किया था। लेकिन बाद में उन्होंने यह भी माना कि मंदसौर में प्रशासन ने जिम्मेदारी से काम नहीं किया, इसीलिए कलेक्टर व एसपी को हटाया गया।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर का पुलिस फायरिंग की बात स्वीकार करने का यह मतलब है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 12,527 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 68.6 फीसदी यानि 8,594 पाठकों का मानना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है। 26.79 फीसदी यानि 3,356 पाठकों ने माना कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। वहीं, 4.61 फीसदी यानि 577 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।