फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Congress led by Sheila Dikshit will not be able to stand again in Delhi

अमर उजाला पोल: शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में दोबारा खड़ी हो नहीं पाएगी

Thu, 17 Jan 2019 08:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 17 Jan 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Congress led by Sheila Dikshit will not be able to stand again in Delhi

दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री रहीं 80 साल की शीला दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है। शीला के कार्यभार ग्रहण के दिन ही कांग्रेस में नए-पुराने की ऊर्जा साफ दिखाई देने लगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भरोसा है कि दिल्लीवासी उनके विकास के कामकाज को नहीं भूले हैं। इसका उन्हें और उनकी टीम को भरपूर फायदा मिला है। बड़ी से बड़ी बात को पूरी मासूमियत, विनम्रता, सरलता के साथ कह जाने वाली शीला की तैयारी कांग्रेस में नए और पुराने साथियों के साथ जान फूंकने की है। शीला के कार्यभार संभालते ही इसका असर भी दिखाई दिया। 

विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण समारोह में पार्टी के मीडिया विभाग के पूर्व प्रमुख जनार्दन द्विवेदी, कर्ण सिंह, पीसी चाको, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, जगदीश टाइटलर जैसे पुराने कांग्रेसी नेता पहुंचे। जनार्दन द्विवेदी और दिल्ली के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के बीच में छत्तीस का आंकड़ा है। शीला के कार्यभार संभालने पर उनके समय के और अजय माकन से नाराज नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में दोबारा खड़ी हो पाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4352 वोट मिले। इनमें 33.85 फीसदी (1453 वोट) पाठकों ने माना कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में दोबारा खड़ी हो पाएगी, जबकि 66.15 फीसदी (2879 वोट) पाठकों ने माना कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में दोबारा खड़ी नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed