{"_id":"5a8d8b534f1c1ba1268bbaf2","slug":"amar-ujala-poll-coming-to-kamal-haasan-s-politics-will-not-affect-the-country-s-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कमल हासन के राजनीति में आने का देश की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: कमल हासन के राजनीति में आने का देश की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बुधवार को अपनी पार्टी लॉन्च कर दी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु में आम आदमी पार्टी के इंचॉर्ज सोमनाथ भारती भी मौजूद रहे। लॉन्च के दौरान हासन ने बताया कि 'मेरी नई पार्टी का नाम 'मक्कल नीति मय्यम' है। और मैं भाषण देने की बजाय जनता से सुझावों की मांग करूंगा। बता दे कि पार्टी की घोषणा से पहले कमल हासन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित घर पहुंचे थे।
उन्होंने वहां अब्दुल कलाम के भाई और भाभी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद हासन ने कहा, महानता हमेशा साधारण घर और परिवार से आती है और ये उनमें से एक है। मैं भावुक हो गया हूं। इसके बाद कमल हासन ने रामेश्वरम में मछुआरों के समुदाय से मुलाकात की ।
पिछले साल सितंबर में केजरीवाल और अभिनेता कमल हासन ने मुलाकात की थी। उस समय हासन ने राजनीति में आने के अपने रुझान के बारे में शुरुआती संकेत देने शुरू कर दिए थे। एक ओर जहां देश के कई नेताओं ने कमल हासन को पार्टी बनाए जाने की बधाई दी है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि तमिलनाडु में नई पार्टी के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले रजनीकांत के साथ मिलकर कमल हासन के पार्टी लॉन्च करने की अटकलें भी सामने आई थीं। लेकिन इस भारी उलटफेर के बीच आखिरकार कमल हासन ने बुधवार को अपना राजनीतिक कदम बढ़ा दिया है। इस सबके चलते इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या कमल हासन के राजनीति में आने का असर देश की राजनीति पर पड़ेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 2425 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 33.03 फीसदी (801 वोट) ने माना कि कमल हासन के राजनीति में आने का असर देश की पाजनीति पर पड़ेगा। जबकि 66.97 फीसदी (1624) पाठकों ने माना कि कमल हासन के राजनीति में आने का असर देश की पाजनीति पर नहीं पड़ेगा।