फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: bajrang punia demand for the khel Ratna Award is appropriate

अमर उजाला पोल : खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया की मांग उचित

Sun, 23 Sep 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: bajrang punia demand for the khel Ratna Award is appropriate

हमेशा की तरह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस बार भी विवादों में घिरने जा रहे हैं। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न नहीं दिए जाने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने नाराजगी जताई है। बजरंग का कहना है कि उन्हें जब लगा कि वह इस अवार्ड के योग्य हो गए हैं तब उन्होंने पहली बार इसके लिए आवेदन किया। उनके अंक भी बन रहे थे बावजूद इसके उन्हें नजरअंदाज किया गया है। वह पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से अवार्ड दिए जाने के लिए गुहार लगाएंगे। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें हक की लड़ाई के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन


खेल रत्न के लिए इस बार 17 खिलाडियों ने दावा ठोका था। कमेटी ने विराट कोहली और मीराबाई चानू का इस अवार्ड केलिए चयन किया है। बजरंग का कहना है कि उन्हें दूसरे नामों से दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें उनका नाम नहीं चुने जाने पर बेहद हैरानी हुई है। वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए बंगलूरू में तैयारियां कर रहे बजरंग का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वह खेल मंत्री एक खिलाड़ी होने के नाते उनके साथ हुई नाइंसाफी को समझेंगे। वह बुधवार को दिल्ली आकर खेल मंत्री से मिलने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल कराया था कि 'क्या खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया की मांग उचित है?' इस पर 72.55 प्रतिशत लोगों का मानना है कि खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया की मांग उचित है। वहीं, 27.45 प्रतिशत लोगों ने कहा कि खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया की मांग उचित  नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed