{"_id":"58d7b9bc4f1c1b307d1a0fe2","slug":"amar-ujala-poll-almost-90-readers-vote-that-rich-muslims-should-leave-haj-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोल: 89.31% फीसदी पाठकों की राय, अमीर मुसलमान छोड़ें हज सब्सिडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 89.31% फीसदी पाठकों की राय, अमीर मुसलमान छोड़ें हज सब्सिडी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 26 Mar 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने शनिवार को अमीर मुसलमानों से हज सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी। मोहसिन रजा ने कहा था कि 'सबका साथ सबका विकास' नारे को चरित्रार्थ करते हुए गरीब मुसलमानों के लिए अमीर मुसलमानों को हज सब्सिडी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
मोहसिन रजा की अपील पर चारों तरफ से आ रही प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए इस बेहद गंभीर विषय पर अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल पूछा गया कि क्या अमीर मुसलमानों को हज सब्सिडी छोड़ देनी चाहिए?
विज्ञापन
सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। सबसे ज्यादा 89.31 फीसदी (10,540) पाठकों ने कहा कि अमीर मुसलमानों को हज सब्सिडी छोड़ देनी चाहिए। महज 9.13 फीसदी (1,078) पाठकों की राय रही कि अमीर मुसलमानों को हज सब्सिडी नहीं छोड़नी चाहिए। वहीं, 1.56 फीसदी (184) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11,802 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन