{"_id":"5aedca064f1c1b9f098b8505","slug":"amar-ujala-poll-after-viral-video-on-toilet-water-used-for-tea-people-will-not-drink-tea-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल: पाठकों की राय- ट्रेन में बेची जाने वाली चाय नहीं पीएंगे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पोल: पाठकों की राय- ट्रेन में बेची जाने वाली चाय नहीं पीएंगे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें चाय और कॉफी बनाने में टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल होने के बाद ठेकेदार पर रेलवे ने एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। वीडियो में चाय बेचने वाला ट्रेन के टॉयलेट से कॉफी और चाय के डिब्बे के साथ बाहर आ रहा था। वह कह रहा था डिब्बे में पानी टॉयलेट में से मिलाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल वीडियो में मौजूद शख्स टॉयलेट से बाहर निकलते वक्त अपने हाथ में चाय और कॉफी के बर्तन के साथ नजर आता है तो जिससे साफ पता चलता है कि इन बर्तनों में टॉयलेट के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस पर दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा कि यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। चेन्नई सेंट्रल-हैदराबाद चारमिनार एक्सप्रेस में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर घटना सामने आई थी। हमने ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या रेलवे का वीडियो सामने आने के बाद अब आप ट्रेन में बेची जाने वाली चाय पी सकेंगे ?'
पोल के जवाब में हमें कुल 2,287 वोट मिले। इनमें 12.99 फीसदी (297 वोट) पाठकों ने माना कि ट्रेन में चाय-कॉफी के लिए टॉयलट का पानी वाला वीडियो वायरल होने के बावजूद वह रेल में बेची जाने वाली चाय पीएंगे, जबकि 87.01 फीसदी (1990 वोट) पाठकों ने कहा कि वह ट्रेन में चाय-कॉफी के लिए टॉयलट का पानी वाला वीडियो सामने आने के बाद वहां बेची जाने वाली चाय नहीं पी सकेंगे।