फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: After the visit of PM Narendra Modi, Nepal will come out of China's influence

अमर उजाला पोल: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद नेपाल, चीन के प्रभाव से बाहर आएगा

Sat, 12 May 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: After the visit of PM Narendra Modi, Nepal will come out of China's influence

दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को स्वदेश वापस लौट चुके हैं। इस दौरे के दौरान पीएम ने नेपाल और भारत के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के 'समृद्ध नेपाल और सुखी नेपाल', और ‘सबका साथ, सबका विकास’ अभियान को जोड़ते हुए कहा था कि भारत भी नेपाल की समृद्धि और खुशहाली चाहता है। 

विज्ञापन


वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने पीएम नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया कि वह अपनी जमीन का भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल नहीं होने देंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में शनिवार सुबह मुक्तिनाथ धाम और भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि भारत के 5 राज्यों (सिक्किम, बिहार, प बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) की सीमा नेपाल से लगती है। इसलिए नेपाल के प्रधानमंत्री का यह बयान भारत के लिए काफी मायने रखता है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या प्रधानमंत्री के दौरे के बाद नेपाल, चीन के प्रभाव से बाहर आ पाएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 2,583 वोट मिले। इनमें  50.48 फीसदी (1,304 वोट) पाठकों ने माना कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद नेपाल, चीन के प्रभाव से बाहर आएगा, जबकि 49.52 फीसदी (1,279 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद भी नेपाल, चीन के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed