{"_id":"58e58b204f1c1b4c3e5b72a0","slug":"amar-ujala-hr-digital-conclave-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एचआर-डिजिटल कॉनक्लेव 3 बजे से होगा शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला एचआर-डिजिटल कॉनक्लेव 3 बजे से होगा शुरू
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
देश और दुनिया में इंटरनेट और रोबोट टेक्नालॉजी का जितनी तेजी से विस्तार हो रहा है, उसका कैसा असर भविष्य की नौकरियों पर पड़ेगा? सबसे युवा आबादी वाले हमारे देश में क्या पहली नौकरी ज्वाइन करने वाले नवयुवक-नवयुवतियां बेसिक स्किल्स से लैस होते हैं? इन्हीं जैसे अनेक सवालों को समर्पित होगा नई दिल्ली में आज दोपहर बाद होने वाला अमर उजाला एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव।
विज्ञापन
अमर उजाला अखबार और उसकी वेबसाइट amarujala.com ने इस एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। कार्यक्रम की शुरुआत 6 अप्रैल को दिल्ली के होटल कैलारिजस में दोपहर 3 बजे से होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे जबकि अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। कॉन्क्लेव में देश भर के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों के साथ भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान ये सभी छात्रों के सामने आ रही समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगे और इनका हल बताएंगे।
विज्ञापन
कॉन्क्लेव में दो सत्रों में चर्चा होगी। पहले सत्र में इंटरनेट के व्यापक प्रसार और नौकरियों पर उसके प्रभाव की चर्चा होगी। वहीं दूसरे सत्र में बेसिक स्किल्स को कॉलेज एजुकेशन के साथ जोड़ने के मसले पर विचार होगा। उपस्थित श्रोता मंत्रियों से सवाल-जवाब में भी हिस्सा ले सकेंगे।