{"_id":"5f5aea1f64dcc21f8c04c8f5","slug":"amar-ujala-hindi-hai-hum-campaign-readers-too-much-support-fifth-week-10-winners-won-prizes-thousands-participated","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदी हैं हम' को पाठकों का आपार समर्थन, पांचवें सप्ताह भी आए उत्कृष्ट वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हिंदी हैं हम' को पाठकों का आपार समर्थन, पांचवें सप्ताह भी आए उत्कृष्ट वीडियो
Fri, 11 Sep 2020 08:38 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Sep 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान 'हिंदी हैं हम'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनभाषा, राजभाषा हिंदी के प्रति प्रेम दर्शाने वाले अमर उजाला के अभियान 'हिंदी हैं हम' को पाठकों का आपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। लगातार पांचवें सप्ताह पाठकों ने अपने उत्कृष्ट वीडियो रिकॉर्ड कर भेजे। एक से बढ़कर एक, इन अभिव्यक्तियों में से सर्वोत्तम 10 को चुना गया है। हजारों शानदार वीडियो में से सिर्फ दस को चुन पाना अत्यंत कठिन था। चयनित पाठकों को एक-एक हजार रुपये नकद के साथ ज्ञानवर्धक पुस्कतें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विजेताओं के नाम
गीता सिंह बरेली
आंचल सैनी रुड़की
अंकिता लखीमपुर
डॉ. एसपी तिवारी एटा
विनोद मल्होत्रा लखनऊ
आन्या पांडेय अयोध्या
पूनम चौहान मुरादाबाद
बिंदु गोयल अंबाला
यशस्विनी वाराणसी
सविता करनाल
शामिल होने का यह है तरीका
बच्चे: अमर उजाला की खबर पढ़ें, वीडियो बनाकर भेजें।
माता-पिता: हिंदी के किसी प्रिय रचनाकार की कहानी, कविता या निबंध पढ़ें और रिकॉर्ड कर भेजें।
युवा: नए अनुभव और नए जमाने की अपनी पसंद की बात करें या किसी भी प्रिय रचना का अंश पढ़ें।
दादी-नानी: बच्चों को किस्से सुनाए, लोकगीत या गुजरे दिन की बातें, जिनसे आनंद आए और सीख मिले।
ऐसे वीडियो अपलोड करें
वीडियो में अपना नाम, पता, उम्र, शिक्षा संक्षेप में बोलकर रिकॉर्ड करें। इसके बाद पेपर में छपे क्यूआर कोड को स्कैन कर वीडियो अपलोड करें। अपना वीडियो 9711616205 पर व्हाट्सअप करें।
विज्ञापन
आप भी देर न करें
'हिंदी हैं हम' अभियान के पांच हफ्ते बीत चुके हैं। मात्र एक सप्ताह और बचा है। आपने अगर अब तक भागीदारी नहीं की है तो देर न कीजिए। बस 30 सेकंड का अपना वीडियो रिकॉर्ड कीजिए और भेज दीजिए। अमर उजाला की इस पहल से कोई भी, किसी भी आयुवर्ग का व्यक्ति जुड़ सकता है, किसी तरह का बंधन नहीं है।
विज्ञापन