{"_id":"5702de204f1c1b205ec814dc","slug":"amar-ujala-foundation-s-work-acid-victim-s-deepamala-eyesight-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड पीड़ित दीपमाला की आंख की रोशनी लौटी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसिड पीड़ित दीपमाला की आंख की रोशनी लौटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 03:05 AM IST
सार
- शंकर नेत्रालय में हुआ सफल आपरेशन
- मुंबई के दानदाताओं ने दिए 2.25 लाख रुपए
विज्ञापन
- फोटो : Youtube Grab
विस्तार
तेजाब हमले में अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुकी लखनऊ की दीपमाला को चेन्नई के शंकर नेत्रालय में हुई सर्जरी की बदौलत फिर से थोड़ा दिखाई देने लगा है। अमर उजाला फाउंडेशन की वित्तीय मदद से पिछले माह यह ऑपरेशन हुआ था। किरेटोप्रोस्थीसिस (संक्षेप में एम.ओ.ओ.के.पी.) नाम की इस अति विशिष्ट सर्जरी की सुविधा देश में कुछ स्थानों पर ही है लेकिन इसकी सफलता का प्रतिशत सर्वाधिक केवल शंकर नेत्रालय में ही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दीपमाला के 5-6 ऑपरेशन शंकर नेत्रालय में हो चुके हैं। इन ऑपरेशनों के लिए वित्तीय मदद अमर उजाला फाउंडेशन के अपने कोष और दानदाताओं से मिले दान से की गई थी। अमर उजाला फाउंडेशन के मुंबई के सहयोगी ने छह दान-दाताओं से ऐसे ऑपरेशनों के लिए 2.25 लाख रुपए शंकर नेत्रालय में जमा करवाए हैं। सहयोग देने वालों में जमशेद वी. इंजीनियर और गुलिस्तान वी. इंजीनियर ने एक लाख रुपए, दो पत्रकारों रोशन और रिशाद एम ने 20 हजार रुपए, जसलीन सिंह ने 6500 रुपए, डॉ. सरिता कपूर ने 50 हजार रुपए, वीरेंद्रपाल सिंह आहलूवालिया ने 10 हजार रुपए, माला दत्ता ने 6 हजार रुपए (सभी मुंबई), कोलकाता के मुंबई एलूमनी ऑफ मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स ने 33 हजार रुपए की मदद की है।
विज्ञापन
आप भी मदद का हाथ बढ़ाएं
आप भी मदद करना चाहें, तो - Amar Ujala Foundation Acid Victim Empowerment Fund के नाम से चेक दे सकते हैं। चेक के साथ अपना नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर और पैन नंबर की जानकारी अवश्य भेजें। हमारा पता है - Amar Ujala Foundation, C-21/22, Sector-59, Noida - 201301। सहयोग राशि पर 80G के तहत टैक्स में छूट मिलेगी। संपर्क :- 0120 - 4694138/ 4694250
विज्ञापन