फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala foundation nazaria programme alok puranik said about advertisement and world

अमर उजाला फाउंडेशन में पहुंचे आलोक पुराणिक, बताया- विज्ञापन की दुनिया का पाखंड

Wed, 11 Jul 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation nazaria programme alok puranik said about advertisement and world

कार मालिकों की दुनिया भी बड़ी अजीब है बड़ी कार चलाने वाले अक्सर छोटी कार चलाने वालों को नीची निगाह से देखते हैं। उनका नजरिया भी कुछ ऐसा ही होता है जैसे ग्रेटर कैलाश की कोठियों में रहने वाला मंगोल पुरी में रहने वाले को देखता है। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के नजरिया जो जीवन बदल दे कार्यक्रम में लोगों की मानसिकता से जुड़े ऐसी सोच को व्यंग्यात्मक तरीके से लोगों के सामने पेश किया व्यंग्यकार आलोक  पुराणिक। कार्यक्रम में लोगों से बातचीत के दौरान आलोक ने श्रोताओं से अपने पुराने दिन के कुछ अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि जब मैं स्कूटर पर चलता था और बड़े बड़े कार्यक्रमों में जाता था तब लोग मुझसे पूछते थे कि आप किस चीज से आएं हैं तो मैं बहुत चालाकी से कहता था गाड़ी से। गाड़ी से और इसमें दोनों ही आ जाती है कार भी और स्कूटर भी। 
विज्ञापन


इंडिया इस्लामिक सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में काफी लोगों ने शिरकत की। हल्के फुल्के लहजे में आलोक ने काफी गहरी बातें की और लोगों को बताया कैसे महंगी कार और एलीट रेंज की कार चलाने वाले लोग छोटी कार वालों को देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बड़े ही हल्के -फुल्के अंदाज में लोगो को समझाया कि किस तरह से बाजारवाद हमारी जिंदगी पर हावी होता जा रहा है। तकनीक किस तरह से हमारी जेब में आ चुकी है और किस तरह से ऑफर हमारे ऊपर हावी हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं व्यंग्यकार हूं और हमारा काम है कि समाज में फैले पाखंड पर नजर रखना और गहरी बातों को हल्के अंदाज में पहुंचाना। उन्होंने लोगों को बातों बातों में समझाया कि किस तरह हम जिंदगी में हर वो काम करना चाहते हैं लेकिन इस काम के लिए दुनिया में उजागर नहीं होना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed