फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Exclusive Ground Report sircilla and jagtial District Telangana Assembly election 2023

Ground Report: सिरसिला और जगत्याल पहुंचा अमर उजाला, CM के बेटे केटीआर और निजामाबाद सांसद की प्रतिष्ठा पर दांव

Sat, 25 Nov 2023 05:30 AM IST
जलज मिश्रा नितिन यादव, हैदराबाद
नितिन यादव, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 05:30 AM IST
सार

क्षेत्र में पदमाशाली वर्ग के वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। यह बुनकर का काम करते हैं। पिछले कुछ सालों में बुनकरों की आत्महत्या की घटनाओं के कारण भी यह क्षेत्र चर्चा में रहा है। श्रीनिवास का कहना है कि योजनाएं तो आई पर यह साल में कुछ समय के लिए ही होता है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Ground Report sircilla and jagtial District Telangana Assembly election 2023
Ground Report. - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करीमनगर को बांटकर बनाए गए दो छोटे से जिले राजनीति के बड़े केंद्र बन गए हैं। सिरसिला में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के कारण सीट प्रमुख बन गई है तो जगत्याल जिले की कुरूटला सीट को भाजपा के सांसद डी अरविंद ने चर्चा में ला दिया है। वैसे तो दोनों ग्रामीण क्षेत्र की सीटें हैं लेकिन सिरसिला को नई दिशा देने की बात कह केटीआर अंतर को काफी आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों जिलों की पांचों सीटों पर करीमनगर और आसपास की हवा का असर है।  जगत्याल की कुरूटला में स्थानीय मामलों को लेकर ध्रुवीकरण है। भाजपा सांसद डी अरविंद निजामाबाद से हल्दी बोर्ड बनवाने की शर्त पर जीते थे। केंद्र ने इसकी घोषणा तो की है लेकिन चार साल इसमें निकल गए। अब सांसद अरविंद विधानसभा जाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सिरसिला में करीब तीन लाख वोट
सिरसिला पहुंचने पर चमक-दमक से अंदाजा तो हो जाता है कि मुख्यमंत्री के आईटी मंत्री बेटे केटी रामाराव की सीट होने का इसे लाभ तो मिला है। यहां पर तीन लाख वोट हैं और पिछले चुनाव में केटीआर ने कांग्रेस के मनोहर रेड्डी को करीब एक लाख वोटों से हराया था। उन्हें 70 प्रतिशत से भी अधिक वोट मिले थे। बसपा के प्रत्याशी को तीसरा स्थान मिला था। केटीआर के सामने कांग्रेस ने मनोहर रेड्डी और भाजपा ने महिला प्रत्याशी रामा रूद्रम्मा रेड्डी पर दांव लगाया है। बसपा से पी भूमेश मैदान में हैं। शहर में घूम रहे प्रचार वाहनों से बसपा की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


पेंट की दुकान के मालिक श्रीकांत का कहना है कि एक छोटे से शहर को पिछले कुछ दिनों में वीआईपी स्टेटस मिल गया तो और क्या चाहिए। वह बताते हैं कि बीआरएस की सरकार में मेडिकल कॉलेज, सरकारी डिग्री कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और कृषि विवि जैसी योजनाएं आई हैं। ऐसे में किसी और चुनने का सवाल ही नहीं होता है। पास ही दुकान पर निर्मला भी हिंदी में कहती हैं, इस शहर को देखकर आपको लगता है, किसको वोट दिया जाए। इस शहर की पहचान बीआरएस और केटीआर से है। बस स्टैंड के पास मिले परमेश्मेरुलू हालांकि कुछ नाराज से दिखे। वह शहर में हुए काम को स्वीकारते हैं लेकिन रोजगार को लेकर कहते हैं कि गांवों में युवाओं की नौकरी और शादी की उम्र निकल रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ बस कुछ लोगों को ही मिलता है। पास में बैठे कुछ लोग उन्हें टोकना चाहते हैं लेकिन वह भ्रष्टाचार पर भी वार करते हैं।  तिरुपति गौड़ कहते हैं कि किसानों के लिए रायतू बंधु योजना अच्छी है। सभी किसानों को साल में दो बार पांच-पांच हजार अनुदान मिलता है। पेंशन भी दी गई। उनकी एक बेटी है और वह रोजाना गांव से पहले सुबह उसे सिरसिला शहर छोड़ने आते हैं और उसके बाद गांव जाकर खेती करते हैं। शाम को लेने आते हैं। वह सरकार से खुश दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कैडर से नाराजगी...बुनकरों की समस्याएं
केटीआर पिछले चुनाव में भी भारी मतों से जीते थे। इस बार भी उनकी राह आसान दिख रही है। हालांकि यह अंतर इस बार घटेगा। बुक स्टोर चलाने वाले विश्वास कहते हैं कि मंत्री ने तो काफी काम कराया है लेकिन उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेकड़ी भी दिखाई है। इस क्षेत्र में पदमाशाली वर्ग के वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। यह बुनकर का काम करते हैं। पिछले कुछ सालों में बुनकरों की आत्महत्या की घटनाओं के कारण भी यह क्षेत्र चर्चा में रहा है। श्रमिक श्रीनिवास का कहना है कि योजनाएं तो आई हैं और सरकार ने भी काफी संख्या में ऑर्डर दिया है पर यह साल में कुछ समय के लिए ही होता है। इस क्षेत्र में दस हजार से भी ज्यादा दिहाड़ी मजदूर हैं और उनको रोजाना ही काम चाहिए।

अब जिले की अन्य सीटों का भी जानें हाल 
जगत्याल जिले की सीट कुरूटला काफी चर्चा में हैं। यहां से निजामाबाद के भाजपा सांसद डी अरविंद चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने केसीआर की बेटी कविता को मात दी थी। स्थानीय पत्रकाराें ने बताया कि यहां एक मुस्लिम स्वर्णकार के प्रतिष्ठान का अन्य स्थानीय स्वर्णकारों ने विरोध किया। निजामाबाद के भाजपा सांसद अरविंद ने इसमें एक पक्ष का खूब साथ दिया था। इस कारण इस क्षेत्र में ध्रुवीकरण की भी संभावना है। उनके सामने बीआरएस के डॉ संजय और कांग्रेस से नरसिम्हा राव हैं। दूसरी सीट धर्मपुरी एससी रिजर्व है। बीआरएस के मंत्रर के ईश्वर के सामने कांग्रेस के लक्ष्मण कुमार हैं। लक्ष्मण कुमार पिछला चुनाव बस 200 वोटों से हारे थे। भाजपा के एस कुमार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं। जगत्याल सदर की सीट पर कांग्रेस के जीवन रेड्डी, बीआरएस के संजय और भाजपा के बी श्रवाणी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

वेमुल्लवाड़ा में भी कड़ा मुकाबला
सिरिसला जिले की दूसरी सीट वेमुल्लवाड़ा में भी बीआरएस के सी आनंद राव के सामने कांग्रेस के आदि श्रीनिवास राव हैं। भाजपा ने यहां दिग्गज नेता विद्यासागर राव के बेटे सीएस विकास राव को मैदान में उतारा है। गांव नेमपल्ली के चौराहे पर बैठे किसान बीआरएस सरकार से खुश तो हैं लेकिन उनका कहना है कि दस साल के बाद अब बदलाव होना चाहिए। भास्कर और विद्याराव कहते हैं कि अब दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए।


केटीआर के वायरल ऑडियो को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया
विधानसभा क्षेत्र में एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें केटीआर की ओर से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सिरसिला में गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार करने को कहा गया है। यह भी कहा जा रहा है किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़नी है। यह भी कहा जा रहा है कि कार्यकर्ता लोगों को समझाएं कि उनके सारे मुद्दों पर काम किया जाएगा। हालांकि ऑडियो की यह पुष्टि नहीं हो पाई कि वह सच है या झूठ लेकिन कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। तेलंगाना कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि खुद केटीआर को भरोसा नहीं है कि वह जीत रहे हैं और उनकी पार्टी सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed