{"_id":"687b9731cfbb86811d09626b","slug":"amar-ujala-batras-podcast-artificial-intelligence-richa-anirudh-ai-experts-explain-the-use-and-dangers-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Batras: AI समस्या या समाधान, भारत के लिए कैसे बन सकता है वरदान? देखें पॉडकास्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Batras: AI समस्या या समाधान, भारत के लिए कैसे बन सकता है वरदान? देखें पॉडकास्ट
Sat, 19 Jul 2025 09:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:25 PM IST
सार
ऋचा अनिरुद्ध ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें एआई, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ रक्षित टंडन और एआई विशेषज्ञ कुणाल महाजन शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस पर इस हफ्ते एआई पर चर्चा।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई डिजिटल होती दुनिया के एक ऐसे पहलू की, जिसे या तो कुछ लोग असीम संभावनाओं के साथ देखते हैं, या देखते हैं आशंका भरी नजरों से। यह विषय है- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का। मोबाइल फोन की एप्लीकेशन से लेकर इलाज में इस्तेमाल होने वाली तकनीक तक, अब हर तरफ सिर्फ इस एआई की ही चर्चा है। लोकप्रिय एंकर और पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं समस्याओं को लेकर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना की आखिर यह एआई है क्या। इसके अलावा इसे लेकर जो बातें होती हैं, उनमें क्या सच्चाई और कितना झूठ।
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।
विज्ञापन
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।
ऋचा अनिरुद्ध ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें एआई, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ रक्षित टंडन और एआई विशेषज्ञ कुणाल महाजन शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाम मानव बुद्धि का यह पूरा मुद्दा उठा क्यों है? एआई समस्या है या समाधान? इसी के साथ एक्सपर्ट्स ने एआई से जुड़ी आधारभूत जानकारियों से लेकर इसकी पूरी एबीसीडी तक समझाई। यह भी बताया कि एआई किन परिस्थितियों में अभिशाप या वरदान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बतरस में विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि मौजूदा समय में AI की स्थिति क्या है इसको कैसे समझ सकते हैं, इसे लेकर भी जानकारी दी। इसके अलावा कुछ और अहम सवाल, जैसे- मीडिया में AI कैसे काम कर रहा स्थिति वहां कैसी है? AI ने साइबर क्राइम को कितना बढ़ा दिया है और कैसे? साइबर क्राइम से लड़ने के लिए AI का कितना इस्तेमाल हो रहा है? महाकुंभ में AI का कैसे हुआ, इस्तेमाल कितना फायदा हुआ? डीप फेक का बच्चे गलत इस्तेमाल कर रहे उसको कैसे रोका जा सकता है? आदि
बातचीत के दौरान विशेषज्ञों ने दो अहम चीजों पर भी सलाह दी। यह सलाह थी एआई के इस्तेमाल और इसे सीखने पर और नौकरियों में एआई के साथ ढलने पर। दोनों ने यह भी बताया कि युद्ध जैसी स्थिति में AI कितना खतरनाक साबित हो सकता है AI से भारत को कैसे मदद मिल रही है।
बातचीत के दौरान विशेषज्ञों ने दो अहम चीजों पर भी सलाह दी। यह सलाह थी एआई के इस्तेमाल और इसे सीखने पर और नौकरियों में एआई के साथ ढलने पर। दोनों ने यह भी बताया कि युद्ध जैसी स्थिति में AI कितना खतरनाक साबित हो सकता है AI से भारत को कैसे मदद मिल रही है।