{"_id":"581227c54f1c1b994fbc3d1f","slug":"amar-singh-blames-ram-gopal-for-sp-rift-says-hurt-by-akhilesh-s-dalal-jibe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह बोले- मुझे कुछ हुआ तो रामगोपाल जिम्मेदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर सिंह बोले- मुझे कुछ हुआ तो रामगोपाल जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty images
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में संग्राम के लिए निशाने पर आने वाले पार्टी महासचिव अमर सिंह ने गुरुवार को खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सपा के विवाद से अपना लेना देने होने से इनकार करते हुए कहा कि सपा की लड़ाई खत्म करने को वह हर बलि देने को तैयार हैं। लेकिन यह भी कहना नहीं भूले कि वह पहले मुलायम सिंह के हैं, उसके बाद अखिलेश के। उन्होंने रामगोपाल यादव पर खुद को धमकी देने का सनसनीखेज आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
मीडिया से अमर सिंह ने कहा कि सपा के विवाद से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं सपा में रहूं या नहीं रहूं, मुलायम सिंह के हमेशा साथ हूं। वो मेरे भाई हैं। मैं जिंदगी भर उनका साथ नहीं छोड़ सकता। सीएम अखिलेश के खिलाफ खबर छपवाने की बात को भी अमर सिंह ने नकार दिया।
विज्ञापन
अमर सिंह ने अखिलेश पर तो फिर भी नरम दिखे, लेकिन रामगोपाल पर उनके तेवर कड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा, 'रामगोपाल यादव ने मुझे धमकी दी है। मुझे अगर कुछ हुआ तो रामगोपाल ही इसके जिम्मेदार होंगे।' उन्होंने रामगोपाल को नपुंसक कहने की बात से भी इनकार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
अंबानी-अमिताभ का झगड़ा कराने की बात गलत
अमर सिंह ने अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए तीन नवंबर से प्रारंभ किए जाने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में जाने से साफ मना कर दिया। बोले, मुझे कोई न्योता नहीं मिला है। फिर अगर में चला गया और वहां मेरे साथ माररपीट हो गई। कपड़े फाड़े गए तब मेरे भतीजे पर आरोप लगेगा कि कपड़े फटवा दिए और पिटाई करा दी। तब क्या होगा।
मुलायम सिंह यादव के करीबी और यूपी के एमएलसी आशू मलिक की पिटाई के बारे में उनका कहना था कि वह आशू मलिक को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता। अमर सिंह ने यह भी साफ किया कि अंबानी परिवार और अमिताभ बच्चन का झगड़ा मैने नहीं कराया, उनका झगड़ा कुछ और नहीं था बल्कि विरासत का था।
मुलायम सिंह यादव के करीबी और यूपी के एमएलसी आशू मलिक की पिटाई के बारे में उनका कहना था कि वह आशू मलिक को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता। अमर सिंह ने यह भी साफ किया कि अंबानी परिवार और अमिताभ बच्चन का झगड़ा मैने नहीं कराया, उनका झगड़ा कुछ और नहीं था बल्कि विरासत का था।