{"_id":"57422b564f1c1bb2156910c4","slug":"amar-said-mulayam-save-me-in-his-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह बोले, 'मुलायम ने मुझे दिल में रखा, यह बड़ी बात है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर सिंह बोले, 'मुलायम ने मुझे दिल में रखा, यह बड़ी बात है'
ब्यूरो/अमर उजाला, पल्हना (आजमगढ़)
Updated Mon, 23 May 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने रामधन को अपने दिल में नहीं रखा, सोनिया ने प्रणव मुखर्जी को नहीं रखा, गांधी ने नेहरू को और अटल बिहारी ने आडवाणी को अपने दिल में नहीं रखा लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को अपने दिल में रखा। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का हर बयान मेरे लिए रक्षा कवच का काम करता है। मैं समाजवादी पार्टी का हूं और रहूंगा। अमर सिंह रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव तरवां आए थे।
अमर सिंह का विमान लखनऊ से सुबह 10.40 बजे मंदुरी हवाई पट्टी पर उतरा। वहां से वह सीधे अपने पैतृक गांव तरवां पहुंचे। गांव पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। घर पर उन्होंने ग्राम देवता की पूजा की। इसके बाद वह मां पाल्हमेश्वरी धाम पहुंचे।
विज्ञापन
बवाली मोड़ पर कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने लाल डिग्गी बंधा स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भी पूजा की। इसके बाद वे विमान से लखनऊ रवाना हो गए। इस मौके पर मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर, प्रभाकर सिंह, रामबचन सिंह, आलोक सिंह, कंचन यादव, सुनीता सिंह, राना सिंह, छेदी यादव प्रधान, रामाधार यादव आदि उपस्थित थे।