{"_id":"584873844f1c1be159449c7e","slug":"amar-ramgopal-seen-talking-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में बात करते दिखे अमर-रामगोपाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में बात करते दिखे अमर-रामगोपाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन माने जाने वाले अमर सिंह और रामगोपाल यादव एक दूसरे संजीदगी से बात करते दिखे। बुधवार को दोनों नेता राज्यसभा में एक दूसरे से बातचीत करते नजर आये। उस समय सदन की कार्यवाही स्थगित थी।
विज्ञापन
दोनों ने काफी देर बातचीत की। दोनों नेताओं के करीबी सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति को लेकर दोनों में बातचीत हुई। अमर उजाला ने जब अमर सिंह से सदन के बाहर इस बातचीत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,उनसे बातचीत होती रहती है।
विज्ञापन
कोई नई बात नहीं है। हैरानी की भी बात नहीं वे हमारे दोस्त है। बातचीत के विषय को लेकर उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। मगर उन्होंने मजाक करते हुए कहा-मैं और जया बच्चन अगर बात करते दिख जाये तो वे हैरानी वाली बात है।
विज्ञापन