फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amanmani Tripathi sent to three-day CBI custody

अमनमणि तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर

Sun, 27 Nov 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
Amanmani Tripathi sent to three-day CBI custody
फाइल फोटोः अमरमणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और समाजवादी पार्टी नेता अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अमनमणि को शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद दिल्ली के साकेत जिला न्यायालय में पेश किया गया। सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड देने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने तीन दिन की रिमांड दी है। आरोपी को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी से पूछताछ के दौरान हर दिन बचाव पक्ष के वकील को एक घंटे साथ रहने देने का आदेश दिया है। वहीं आरोपी की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है, जिस पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी। इसी दिन रिमांड की अवधि भी खत्म हो रही है।  
विज्ञापन


सीबीआई ने अदालत को बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए उसे रिमांड पर लेना जरूरी है। आरोपी को जांच के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर सहित कुछ अन्य शहरों में भी ले जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बचाव पक्ष की ओर से अदालत में दलील दी गई कि सीबीआई जानबूझ कर अमनमणि को फंसा रही है। आरोपी से सीबीआई पर्याप्त पूछताछ कर चुकी है और अब हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed