फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ALPA India to Assist AAIB in AI 171 Crash Probe, Expresses Optimism on Aviation Safety Measures

AAIB: एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया को मिला आमंत्रण, AI 171 क्रैश जांच में पायलट्स की भूमिका की होगी जांच

Fri, 03 Oct 2025 12:43 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Oct 2025 12:43 AM IST
सार

ALPA India Join AAIB Consultation: एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया फ्लाइट एआई 171 हादसे की जांच में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाली एक बैठक में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
ALPA India to Assist AAIB in AI 171 Crash Probe, Expresses Optimism on Aviation Safety Measures
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि उसे एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के महानिदेशक द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली एक अहम बैठक के लिए औपचारिक आमंत्रण मिला है। यह बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी और इसमें जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट एआई 171 क्रैश की जांच में भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


एएलपीए इंडिया ने कहा कि इस आमंत्रण से यह साफ होता है कि संस्था की पेशेवर विशेषज्ञता,  संचालन अनुभव और भारत में हवाई सुरक्षा को बढ़ाने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की मान्यता है। संगठन ने उम्मीद जताई कि बैठक में उनकी भागीदारी से जांच प्रक्रिया और मजबूत होगी और पायलटों के दृष्टिकोण को शामिल करके सुरक्षित हवाई उड़ानों में योगदान मिलेगा।
विज्ञापन


एआई 171 क्रैश: जून में अहमदाबाद में हुआ हादसा
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गेटविक के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI 171) टेकऑफ के एक मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी और केवल एक यात्री जीवित बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BRO ने रचा इतिहास: लेह में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क; अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बढ़ेगा पर्यटन

इसी महीने भारतीय पायलट फेडरेशन ने सिविल एविएशन मंत्रालय को पत्र लिखकर हादसे की न्यायिक जांच की मांग की थी। एफआईपी ने आरोप लगाया था कि एएआईबी ने चल रही जांच की निष्पक्षता, कानूनीता और विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।


एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इंजनों को अचानक रन से कटऑफ कर दिया गया था, जिससे ईंधन सप्लाई बंद हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि उसने कटऑफ क्यों किया, जबकि दूसरा पायलट इससे इनकार करता है।

ये भी पढ़ें:- Politics: 'RSS का सिक्का 60 रुपये का होना चाहिए था, जितनी अंग्रेज सावरकर को देते थे पेंशन', कांग्रेस का तंज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि विमान ने लगभग 08:08:42 UTC पर अधिकतम रिकार्ड की गई हवा की गति 180 नॉट्स IAS हासिल की और इसके तुरंत बाद इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच एक-दूसरे के पीछे क्रमशः 1 सेकंड के अंतराल में रन से कटऑफ स्थिति में चले गए। जैसे ही ईंधन आपूर्ति बंद हुई, इंजन N1 और N2 की गति टेक-ऑफ मान से घटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed