फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allu Arjun attended Pushpa 2 screening despite police denying permission says CM Revanth Reddy

संध्या थिएटर भगदड़ केस: 'पुलिस की अनुमति के बिना सिनेमा हॉल में पहुंचे अल्लू अर्जुन', अभिनेता पर CM का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 06:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 21 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक चिट्ठी देकर अल्लू अर्जुन समेत अन्य लोगों के दौरे के लिए सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने आवेदन खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
Allu Arjun attended Pushpa 2 screening despite police denying permission says CM Revanth Reddy
रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को उस थिएटर में पहुंचे जहां पुष्पा-2 दिखाई गई। भगदड़ के दौरान महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं निकले। सीएम रेड्डी ने बताया कि पुलिस को उन्हें (अल्लू अर्जुन) जबरन बाहर निकालना पड़ा था। एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक वीडियो का हवाला देते हुए भीड़ में रोड शो करने और इस दौरान लोगों से हाथ मिलाने के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक चिट्ठी देकर अल्लू अर्जुन समेत अन्य लोगों के दौरे के लिए सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने आवेदन खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि थिएटर के अंदर जाने और बाहर निकलने से पहले अभिनेता अपनी कार के सनरूफ में खड़े थे। मुख्यमंत्री ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे फिल्मी हस्तियों की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगदड़ में घायल होने वाले लड़के से मिलने कोई भी नहीं पहुंचा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं फिल्मी हस्तियों से अपील करता हूं कि उन्हें अमानवीय नहीं होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भगदड़ में मौत जैसी अप्रिय घटनाएं होने पर कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आम लोगों को परेशान करने वालों को नहीं बख्शेगी। बता दें कि चार अक्तूबर की रात 9:30 बजे पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में अभिनेता अल्लू अर्जुल अचानक पहुंच गए। उनसे मिलने के लिए वहां भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उसी दिन उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें 14 दिसंबर की सुबह जेल से रिहा कर दिया गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed