इलाहाबाद : एमएनएनआईटी कैंपस चयन में छात्रों को मिला 36 लाख तक का पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में चालू सत्र में यहां के छात्र-छात्राओं का अच्छे पैकेज में चयन हुआ है। संस्थान के बीटेक के 651 छात्रों को कैंपस चयन में सफलता मिली है। चुने गए छात्रों में बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक छात्र को सर्वाधिक 36 लाख के वार्षिक पैकेज और बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन के एक छात्र को 31.5 लाख के पैकेज पर अमेरिकी कंपनी ने चुना है। इसी के साथ बीटेक, एमटेक और एमसीए के अधिकांश छात्रों को मोटे पैकेज पर चयन हुआ है।
संस्थान के प्लेसमेंट प्रमुख प्रो. राकेश नारायण ने बताया कि चयन के समय कंपनी से हुए समझौते के तहत संस्थान मोटे पैकेज पर चुने गए छात्रों का नाम और कंपनी का नाम सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं कर सकता। प्रो. नारायण के मुताबिक देश के प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक एमएनएनआईटी के छात्रों ने 2017 की अपेक्षा 2018 में अच्छा पैकेज पाया है।
इससे पूर्व में संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक छात्र का 45 लाख के पैकेज पर चयन हुआ था, जबकि आईटी और ईसीई के छात्र को 27 लाख के पैकेज में चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि बीटेक बायोटेक के छात्रों का औसत 4.53 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। केमिकल इंजीनियरिंग के 33 छात्रों में से 28 को कैंपस चयन में 9.6 लाख के औसत पैकेज पर सफलता मिली है।