फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad Medical College ragging, student writes to the PM.

इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्र ने पीएम को लिखा पत्र

Tue, 03 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Medical College ragging, student writes to the PM.
- फोटो : Demo Pic
मोती लाल नेहरू मेडिकल (एमएलएनएम) कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। 55वें बैच के छात्र ने इसकी शिकायत सीधे प्रधानमंत्री से की है।
विज्ञापन


मामला पीएम नरेंद्र मोदी के संज्ञान में आने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जांच के आदेश हो गए हैं। मामले को प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा गया है। विभाग ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है।

इस घटना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोमवार को इसको लेकर कॉलेज के कुछ एमबीबीएस छात्रों से पूछताछ भी की गई। हालांकि कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों घटना को लेकर अपने होंठ सिल रखे हैं। वे मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं।
विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष प्रवेश के बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की रैगिंग की, जिसकी शिकायत 55वें बैच के छात्र ने सीधे पीएम से की। सूत्रों के मुताबिक पीएम को लिखे पत्र में छात्र ने सीनियर छात्रों पर आरोप लगाया है कि वे उनको बुलाकर उनकी रैगिंग करते हैं। कई आपत्तिजनक हरकतें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Allahabad Medical College ragging, student writes to the PM.
छात्र के इन आरोपों को देखते हुए पीएम की ओर से इसकी जांच के आदेश हुए हैं। मामले में पूरा विवरण मांगा गया है। पीएम के हस्तक्षेप से प्रदेश के चिकित्सा विभाग ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। कई दिनों से मामले में जांच चल रही है। सोमवार को कई छात्रों को बुलाकर पूछताछ भी की गई।

हालांकि पूछताछ करने वाले अधिकारी प्रो. देवाशीष ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन विभाग के सूत्र बताते हैं कि पीएमओ कार्यालय से आए लेटर के बाद अब तक 55वें बैच के कई छात्रों से पूछताछ की गई है।

सूत्र बताते हैं कि कॉलेज प्रशासन मामले को रफा-दफा करने में लगा है। इसलिए वह मामले में चुप्पी साधे हुए है। सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य भी नहीं थे। वे लखनऊ बैठक में हिस्सा लेने गए थे। उनकी अनुपस्थिति में छात्रों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed