फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   allahabad contrator shot dead wife says last rites will be done after cm yogi adityanath assurance

पूर्व डीआईजी के बेटे की हत्याः पत्नी बोली-योगी आएं तभी करूंगी पति का अंतिम संस्कार

Fri, 02 Jun 2017 06:37 PM IST
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
allahabad contrator shot dead wife says last rites will be done after cm yogi adityanath assurance
मृतक धीरज, उनकी पत्नी अन्नू
यूपी में योगी सरकार आने के बाद लगातार बदहाल होती कानून व्यवस्‍था के बीच अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है। इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब इलाहाबाद में पुलिस मुख्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर ही रिटायर्ड डीआईजी के ठेकेदार बेटे को दिनदहाड़े गोली मार दी गई।
विज्ञापन


कातिलों ने परिवार के सामने ही युवक के सीने में गोली मारी और आराम से फरार हो गए। अपनी आंखों के सामने पति की मौत का मंजर देखने वाली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की लाश घर में रखकर बैठी पत्नी ने ऐलान कर दिया है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी खुद उसके घर आकर कातिलों को ढूंढ निकालने का आश्वासन नहीं देते तब तक वह पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी। 
विज्ञापन


इलाहाबाद में पॉश इलाके सिविल लाइंस में ठेकेदार पति को खोने वाली अन्नू आज मीडिया के सामने फूट फूट कर रोई। मीडिया से बात करते हुए अन्नू ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे एजी आफिस चौराहे के निकट उनकी कार पर बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने दो गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली सीने में लगते ही धीरज जमीन पर गिर पड़े। हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ा और चाबी निकालने का प्रयास किया। आसपास के लोग पकड़ने को दौड़े तो हमलावर पैदल ही राजापुर की ओर भाग गए। हमले में पत्नी अन्नू उर्फ निधि  दाहिने कंधे पर छर्रा लगने से जख्मी हैं। आसपास के लोगों के साथ खून से  लथपथ पति को उपचार के लिए पास में खड़े ई रिक्शा से एक निजी अस्पताल लेकर गईं, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

'जब तक योगी बाबा नहीं आएंगे अंतिम संस्कार नहीं होगा'

allahabad contrator shot dead wife says last rites will be done after cm yogi adityanath assurance
सीएम योगी आदित्यनाथ, धीरज की पत्नी अन्नू
अन्नू ने आगे कहा कि जब तक सीएम बाबा उसके पास नहीं आएंगे और ये नहीं कहेंगे कि एक दिन में आपके पति के कातिल पकड़े जाएंगे, मुझे चैन नहीं मिलेगा। थाना प्रभारी मनोज तिवारी के अनुसार हत्या के कारण के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि मरने वाला ठेकेदार धीरज सिंह रिटायर डीआईजी स्टांप त्रिलोचन सिंह के बेटे थे। धीरज सिंह एडीए और पीडब्लडी में ठेकेदारी करते थे। मूलरुप से प्रतापगढ़ जिले के राजगढ़ के रहने वाले स्वर्गीय त्रिलोचन सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटे धीरज सिंह की पांच साल पहले निधि उर्फ अन्नू के साथ शादी हुई 

थी। वह पत्नी के साथ अल्लापुर के बाघम्बरी में रहते थे। एक भाई का सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट हैं जबकि दूसरे भाई सुल्तानपुर के रजिस्ट्री आफिस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed