फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    All VVPat machines required for Lok Sabha will be available till November

लोकसभा के लिए आवश्यक सभी वीवीपैट मशीनें नवंबर तक हो जाएंगी उपलब्ध : चुनाव आयोग

Thu, 27 Sep 2018 04:40 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
 All VVPat machines required for Lok Sabha will be available till November
निर्वाचन आयोग
2019 के लोकसभा चुनावों के लिए आवश्यक 17 लाख वीवीपैट मशीनों की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कंपनियां नवंबर के अंत तक कर देंगी। चुनाव आयोग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कहा कि आगामी सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वह सभी मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी मशीनों की तैनाती के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि आगामी आम चुनाव में देश में सभी मतदान केंद्रों पर जरूरत के मुताबिक 17.45 लाख वीवीपैट मशीनों की आपूर्ति की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआइएल) को सौंपी गई है। इनमें से अब तक 9.45 लाख मशीनों का निर्माण हो चुका है और दोनों कंपनियों ने शेष आठ लाख मशीनों की आपूर्ति इस साल नवंबर तक सभी संबद्ध राज्यों को कर देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आयोग मशीनों के निर्माण और आपूर्ति पर स्वयं नजर रख रहा है। उसने कहा कि आम चुनाव के लिए मशीनों की संख्या में 125 से 135 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है ताकि मतदान के दौरान मशीनों में गड़बड़ी होने पर उन्हें तत्काल बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप से बचाने के लिए सॉफ्टवेयर में सुधार :

आयोग ने कहा कि कैराना और भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट के उपचुनाव में अत्यधिक धूप के कारण कुछ मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर नई मशीनों के लिये सॉफ्टवेयर में भी सुधार किया गया है, जिससे मौसम का मशीनों पर कोई असर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed