फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All-party meeting on Darjeeling issue Mamta banerjee said- Gorkhaland is not in our control

बेनतीजा रही दार्जिलिंग मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक, ममता ने कहा-गोरखालैंड हमारे वश में नहीं

Tue, 29 Aug 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 29 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
All-party meeting on Darjeeling issue Mamta banerjee said- Gorkhaland is not in our control

दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बीते लगभग ढाई महीनों से चल रहे आंदोलन और बेमियादी बंद के मुद्दे पर मंगलवार को यहां राज्य सरकार और पर्वतीय क्षेत्र के तमाम संगठनों के बीच आयोजित सर्वदलीय बैठक बेनतीजा ही रही।

विज्ञापन


अब अगली बैठक 12 सितंबर को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में होगी। यहां राज्य सचिवालय में शाम को घंटे भर चली बैठक के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के तमाम राजनीतिक दलों ने अलग गोरखालैंड के गठन की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


लेकिन ममता ने यह कहते हुए इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की कि गोरखालैंड देना सरकार के वश में नहीं है। वैसे, उन्होंने इस बैठक को सकारात्मक करार दिया और कहा कि कम से कम इस मुद्दे पर बातचीत की प्रक्रिया तो शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता विनय तामंग ने बताया कि गोरखालैंड की मांग एक सदी से भी ज्यादा पुरानी है। हमने बैठक में यह मांग उठाई थी। इस पर सरकार ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग लौट कर सलाह-मशविरे के बाद भावी रणनीति तय की जाएगी। ममता ने कहा कि दार्जिलिंग से आए प्रतिनिधियों ने अलग राज्य की मांग उठाई थी। लेकिन हमने साफ कर दिया है कि ऐसा करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय इलाके के लोगों के लिए गोरखालैंड एक अहम मुद्दा है और इससे उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। लेकिन राज्य सरकार की भी कुछ मजबूरियां हैं।


ममता ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बीते 15 जून से जारी बेमियादी बंद वापस लेने की अपील की। इस पर मोर्चा नेता विनय तामंग ने कहा कि केंद्रीय समिति में विचार-विमर्श के बाद ही इस मुद्दे पर कोई फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed